Latest update February 16th, 2019 9:13 PM
Feb 10, 2019 PALIGRAPH NEWS NATIONAL 0
……………………………………………………………………
झांसी: सीएम योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा
रिपोर्ट: शुभम श्रीवास्तव
झांसी, 9 फरवरी (पालिग्राफ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद झाँसी के नवीन मंडी पहुंचकर अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण व आधारशिला का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारा झाँसी में रखा जाना है। उन्होंने 15 फरवरी को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के सम्बंध में भी पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री उमा भारती व कई मंत्री गण, विधायकगण एवं पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
…………………………………………………………………….
दतिया: ऊर्जा मंत्री प्रियवृत सिंह दतिया पहुँचे, मां पीताम्बरा पीठ पर पूजा अर्चना की
रिपोर्ट: शेखर श्रीवास्तव
दतिया, 9 फरवरी (पालिग्राफ न्यूज)। मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार में ऊर्जा कैबिनेट मंत्री प्रियव्रत सिंह शनिवार के दिन दतिया पहुंचे। दतिया पहुंचकर मंत्री प्रियव्रत सिंह ने मां पीतांबरा पीठ मंदिर में मां बगलामुखी एवं मां धूमावती के दर्शन किए व पूजा अर्चना की। महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव की आराधना भी की। इसके पश्चात ऊर्जा मंत्री अपने मामा साहब के निवास पर पहुंचे। वहां पर ऊर्जा मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके पूर्व दतिया पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मुरारी लाल गुप्ता के निवास पर जोरदार स्वागत किया गया। किला परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्वास ही नहीं कर पा रही है कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को जनादेश दिया है।
————————————————
Feb 16, 2019 0
Feb 16, 2019 0
Feb 16, 2019 0
Feb 10, 2019 0
Feb 08, 2019 0
Jan 26, 2019 0
Jan 18, 2019 0
Jan 17, 2019 0